Aurangabad

Apr 14 2024, 19:52

बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह के लिए मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने किया जनसंपर्क, लोगों को केन्द्र सरकार की कल्याकारी योजनाओं से कराया अवगत

औरंगाबाद : आज बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में औरंगाबाद लोक सभा अंतगर्त इमामगंज विधानसभा के बाके बाजार,हसनपुर, विसनपुर, मैगरा, बिकुआ, बरवाडीह, कोलसइता, इमामगंज, रानीगंज सहित विभिन्न गाँव में भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के लिए किया जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉ कुमार ने जनता के बीच पीएम मोदी और केन्द्र सरकार की गतिविधियों और योजनाओं का विस्तार से साझा करते हुए चर्चा किए। 

उन्होंने जनता से सीधे संपर्क में आकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान करने की गारंटी दी। इसके साथ ही, उन्होंने वोट की मांग की और लोगों से मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रत्याशी सुशील सिंह के लिए समर्थन मांगा। 

डॉ कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताए कि मोदी जी ने विगत 10 वर्षों में जितने काम किए, जितनी योजनाएं लागू किए हैं, विगत 60 वर्षों में नहीं हुआ। क्यों नहीं हुआ, क्योंकि लोग एक योजना बनाकर उसको लूटने में लगे रहते थे। देश में कांग्रेस और बिहार में लालू की सरकार ने केवल घोटाला कर लूटने का काम किया है अभी जोर-जोर से बोल रहे हैं की अगर उनकी सरकार बनी तो भाजपा के लोग जेल जाएंगे उनको यह देखना चाहिए की नौकरी के बदले जमीन का सौदा करने वाले, जिनकी विरासत ही घोटाले से शुरू होकर घोटाले पर खत्म होती है, वह देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने वाले मोदी सरकार पर उंगली उठा रहे हैं। जो लोग वंचितों गरीबों और दलितों का शोषण करते रहे, इस्तेमाल करते रहे, कभी उनको आगे बढ़ाने का कोशिश नहीं किया क्योंकि आगे बढ़ जाएगा तो समझदार हो जाएगा और उनके इशारों पर नहीं चलेगा। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सबका प्रयास से सभी का उत्थान हो रहा है। गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला जा रहा है। वंचितों और दलितों को विशेष योजनाएं बनाकर सहायता प्रदान की जा रही है जिनमे जल जीवन मिशन के तहत 3,92,484 (2019- 2023) जन औषधि केंद्र 9 (2014-2023) स्वछ भारत मिशन 2,96,856 (2014- 2023) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 63,067 (2016, 2023) प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना 100℅ (2019) प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण योजना 1799 (2023) प्रधानमंत्री आवास योजना 1,61,012 (2014-2023) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 1874 (2014-2023) आयुष्मान भारत योजना 1,98,831(2023) प्रधानमंत्री संवनिधी योजना 6,371(2023) मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड 5,268(2024) प्रधानमंत्री मंत्री कौशल विकास योजना 18,441(2023) प्रधानमंत्री जन-धन योजना 100℅ (2024) दिनदयाल अंतोदय योजना 3,49,023(2024) नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम 5,40,859 (2020-2024) उज्ज्वला योजना 5,93,814 led's distributed (2024) national apprenticeship promotion scheme 10,619 (2024) shram yogi maandhan 6,949(2019-2024) eshram 7,91,233(2022)आयुष्मान योजना उज्ज्वला योजना अंत्योदय योजना किसान क्रेडिट कार्ड वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन जैसी योजनाएं चल रही है और आगे भी चलाई जाती रहेगी। 

डॉ कुमार का जनसंपर्क अभियान इमामगंज से शुरू होकर डुमरिया आमस औरंगाबाद देव होते हुए वापस गया समाप्त हुआ। 

आज के अभियान में सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए जिसमें लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक प्रेम सागर, इमामगंज विधानसभा प्रतिनिधि विरेंद्र दांगी, चंद्रवंशी महासभा शेर घाटी अनुमंडल के अध्यक्ष नरेश चंद्रवंशी, युवा नेता अक्षय चंद्रवंशी, संजीव पाठक, बिरबल राय, नरेंद्र प्रसाद दांगी, प्रमोद चंद्रवंशी, अखौरी पिंकू लाल, ओमप्रकाश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 14 2024, 19:50

औरंगाबाद के गोह प्रखंड में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 133 वीं जयंती

औरंगाबाद :- आज रविवार 14 अप्रैल को गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित भारतीय संविधान के निर्माता व शिल्पकार और देश के दलित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के मसिहा डॉ भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 133 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

पुंदौल गांव निवासी सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विंदेश्वरी शर्मा के आवास पर पहुंचे समाजसेवी बुद्धिजीवी एवं कई गणमान्य लोगों ने भाग लेकर बाबा साहेब के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। 

वहीं शोषित समाज दल के विचारक देवरंजन दास अम्बेडकर ने कहा कि बाबासाहेब के नाम से मशहूर अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन भारतीय समाज के पिछड़े वर्गों, दलितों और गरीबों के उत्थान के लिए न्योछावर कर दिया। बाबासाहेब एक विश्व स्तरीय वकील तथा समाज सुधारक थे। जिन्होंने आजादी के बाद देश को सही दिशा में आगे बढ़ने में अहम योगदान दिया था। 

इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर राम , शिक्षक वृजमोहन राम, सुरेन्द्र सिंह अमीन , डॉ शिव शंकर राम, कामदेव चंद्रवंशी, विजय शर्मा, रामजन्म बौद्ध सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

गोह से गौतम कुमार

Aurangabad

Apr 14 2024, 19:49

औरंगाबाद के देवहरा में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलशयात्रा, जलभरी यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालू

औरंगाबाद :- जिले के गोह प्रखंड के देवहरा गांव में शिवलिंग प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर आज रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवहरा पुनपुन नदी घाट पर ब्राह्मण आचार्य अखिलानंद मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलभरी कराई गई। तत्पश्चात नदी घाट स्थित सूर्य मंदिर का सभी कलश धारियों ने परिक्रमा करते हुए पुनः पूजा स्थल पहुंचे। 

विदित हो कि पूर्व से स्थापित शिवलिंग को थोड़ा ऊंचा स्थान पर स्थापना कराई जा रही है। इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा 24 घंटे का अखंड सकिर्तन किया जा रहा है। वहीं 15 अप्रैल को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है। 

कलशयात्रा में मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार शैण्डिक, समाजिक कार्यकर्ता राजीव मिश्रा, सुनील ठाकुर, सुनील बोबी, अजीत बारी, पवन कुमार, विनय बारी, मुन्ना बारी, शम्भू गुप्ता गोल्डन कुमार , मुकूल कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

गोह से गौतम कुमार

Aurangabad

Apr 14 2024, 11:01

औरंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत संपन्न होने वाले मतदान के समय किया गया निर्धारन, जानिए पूरा डिटेल

औरंगाबाद : भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी औरंगाबाद के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में 37 औरंगाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा में संपन्न होने वाले मतदान के समय का निर्धारण कर दिया गया है।

औरंगाबाद(37) लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 222-कुटुम्बा (अ.जा.), 224-रफीगंज, 225-गुरूआ, 227-इमामगंज (अ.जा.) एवं 231-टिकारी में मतदान का समय 19.04.2024 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 7:00 बजे अपराह्न 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वहीं 223-औरंगाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का समय पूर्वाह्न. 7:00 बजे से अपराह्न 6:00 बजे निर्धारित किया गया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 14 2024, 09:46

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक अवैध हथियार किया बरामद

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिले की पुलिस और प्रशासन काफी सतर्क है। पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों और आपराधिक घटनाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस के इसमें सफलता भी हासिल हो रही है। 

इसी कड़ी में जिले की गोह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर पेमा गांव में छापेमारी कर एक अवैध हथियार बरामद किया है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि सूचना मिली थी कि पेमा गांव निवासी रविंद्र दास हथियार के बल पर अवैध कार्य करता है। उक्त सूचना के आधार पर पीटीसी सियाराम मंडल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम में शामिल बल विमलेश कुमार सिंह, रामाशीष पासवान, राजकुमार मंडल, महिला सिपाही पिंकी व निक्की कुमारी के द्वारा उक्त गांव निवासी रविंद्र दास के घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपित के घर के पश्चिम कमरे के छाजा से एक देसी बंदूक बरामद किया है।

 थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि पीटीसी सियाराम मंडल के बयान पर धारा आर्म्स एक्ट 25(1) ए बी एवं 26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 79/24 दर्ज किया गया है। जिसमें पेमा गांव के रविन्द्र दास को आरोपित किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Apr 13 2024, 19:46

गोह: आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख

 गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में शनिवार को फूंस के मकान में आग लग गई जिसमें पीड़ित परिवार को काफी नुकसान हुआ है। 

मामले में बताया जाता है कि पीड़ित परिवार के घर के चूल्हे से उठी चिंगारी से मकान में आग लग गई। आग काफी भयावाह थी देखते ही देखते पूरा मकान धू-धू कर जलने लगा। 

सूचना पर पहुंची उपहारा थाना से अग्निशमन टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया गया। पीड़ित सत्येंद्र पासवान ने बताया कि घर में रखा पांच हजार रुपए नगद, भारी मात्रा में अन्नाज, कपड़ा, चौकी, पलंग, साइकिल, आटा चक्की मिल, बिजली का मोटर सहित अन्य समाग्री आग के चपेट में आने से जलकर खाक हो गई।

गाेह से गौतम कुमार 

Aurangabad

Apr 13 2024, 19:46

गोह: श्रीराम जन्मोत्सव कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

 

 गोह (औरंगाबाद) देवकुंड थाना क्षेत्र के गढ़पर गांव में महावीर प्रतिमा की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार की संध्या भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 

कथावाचक रमेश पांडेय ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है तो धर्म की रक्षा के लिए भगवान प्रकट होते हैं। अपनी लीला से सभी बाधाओं को दूर कर परमानंद प्रदान करते हैं। परमानंद की प्राप्ति के बाद मानव जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है। 

उन्होंने कहा कि आशा की किरण को पूरा करने के लिए मनुष्य को ईश्वरवादी होना जरूरी है। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र ही धर्म है। कथावाचक ने कहा कि इस जगत में भगवान श्रीराम जैसा दूसरा चरित्र नहीं है। प्रभु श्रीराम की कथा के श्रवण मात्र से ही जीव के तमाम सांसारिक पाप नष्ट हो जाते हैं।

गाेह से गौतम कुमार 

Aurangabad

Apr 13 2024, 19:45

गोह: पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

गोह (औरंगाबाद) गोह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि सूचना मिली की अकौना गांव निवासी संतोष कुमार व अभिषेक कुमार उर्फ भंटालाल गांजा की खरीद बिक्री करता है। 

सूचना के सत्यापन हेतु पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों तस्कर भागने लगे हालांकि पुलिस द्वारा खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया गया। वहीं संतोष कुमार के भूंसा वाले कमरे से पांच किलो गांजा बरामद किया गया।

 दोनों तस्करों की तलाशी ली गई तो भंटालाल के जेब से पांच हजार रुपया व एक मोबाइल बरामद किया गया है। मामले में कांड संख्या 78/ 24 दर्ज कर दोनों गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को जेल भेज दिया है।

गाेह से गौतम कुमार 

Aurangabad

Apr 13 2024, 17:34

चिराग पासवान और सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में मांगा वोट

औरंगाबाद: चिराग पासवान और सम्राट चौधरी ने औरंगाबाद के कुटुंब में चुनावी सभा को संबोधित किया। दोनों ने भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के समर्थन में वोट मांगा 

चिराग पासवान ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल है उससे साफ है कि 4 जून कोचुनावी नतीजे मेंमोदी का डंका बजेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वही सम्राट चौधरी ने विपक्ष को भ्रष्टाचारियों का जमात बताया  ।

Aurangabad

Apr 12 2024, 18:59

क्या पवन सिंह थामेंगे BSP का दामन? 'कुशवाहा लैंड में में बात को लेकर गरमाई राजनीति

औरंगाबाद : काराकाट लोकसभा क्षेत्र से भोजपुरी गायक पवन सिंह ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। किस दल से लड़ेंगे या निर्दलीय, यह स्पष्ट नहीं है। खबर आते ही काराकाट के मतदाताओं की जिज्ञासा यह जानने को बढ़ गई है कि वह किस दल से लड़ेंगे और उनके लड़ने से किस गठबंधन पर कितना असर पड़ेगा।

मतदाताओं में यह जानने की उत्कंठा जागृत हो गई है कि यहां के मतदाता किस हद तक प्रभावित होंगे। किस गठबंधन को पवन कितना नुकसान पहुंचाएंगे। कितना मत वे जुटा पाएंगे। महत्वपूर्ण है कि यहां राजग गठबंधन ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा को यह सीट दी है और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा घोषित प्रत्याशी हैं।

पवन की एंट्री से मची खलबली!

दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन से भाकपा माले को या सीट मिली है। जिसके घोषित प्रत्याशी राजाराम सिंह हैं। दोनों निरंतर क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगे हैं। ऐसे में पवन की एंट्री से मुकाबले को तीसरा आयाम मिल सकता है। लोगों में चर्चा इस बात की है कि पवन के जाति का मत प्रभावी भूमिका में है।

क्या BSP की टिकट पर लड़ेंगे पवन सिंह?

काराकाट लोकसभा क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी मतदाता संख्या वाला जाती है। चर्चा इस बात की है कि अगर पवन बसपा के टिकट पर आ जाते हैं तो पवन के साथ बसपा का आधार वोट जुड़ता है तो मुकाबले को तीसरा कोण दे सकते हैं। लोगों की नजर अब इस बात पर है कि वह किस दल से आते हैं।

महत्वपूर्ण है कि पवन भोजपुरी गायक हैं और उनके इंटरनेट मीडिया पर कोई गीत आते ही पांच मिलियन तक व्यूज पहुंच जाते हैं। उनके फॉलोअर्स भोजपुरी भाषी और मगध के क्षेत्र में हैं। मगही भाषी क्षेत्र में वे या भोजपुरी गीते सुने जाते हैं। ऐसे में पवन सिंह को कमतर आंकना दोनों गठबंधन के लिए बड़ी भूल हो सकती है।

बन जाएंगे पहले सेलिब्रिटी

वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद काराकाट लोकसभा क्षेत्र वजूद में आया। तब से लेकर अब तक तीन लोकसभा चुनाव वर्ष 2009, 2014 व 2019 में हो चुका है। यह चौथा चुनाव है। अभी तक जितने प्रत्याशी यहां से चुनाव मैदान में उतरे हैं उसमें सेलिब्रिटी नहीं है। अगर पवन सिंह वास्तव में चुनाव मैदान में आते हैं तो यह पहला अवसर होगा जब कोई कला क्षेत्र का सेलिब्रिटी चुनावी जंग में किस्मत आजमा रहा होगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र